WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
class 10th physics vidyut dhara objective

class 10th physics vidyut dhara objective

भौतिकी (PHYSICS) विधुत धारा | 85 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न | Online Test

विधुत धारा का चैप्टर छोटा लगता है, लेकिन सवाल आते ही सूत्र, इकाई और चिह्न उलझने लगते हैं। कहीं धारा निकालनी होती है, कहीं प्रतिरोध और कहीं बल्ब की चमक। नीचे वही हिस्से हैं जो बोर्ड में सीधे पूछे जाते हैं। पढ़ने के बाद 85 सवालों वाला मुफ्त टेस्ट जरूर दीजिए।

हर सवाल के चार विकल्प हैं, नेगेटिव मार्किंग नहीं है और सबमिट करते ही रिजल्ट दिख जाता है।

धारा का मतलब सिर्फ बहना नहीं है

जब चालक में आवेश बहते हैं, तो उसे class 10th physics vidyut dhara objective कहते हैं। गणित में इसे I = Q ÷ t से लिखा जाता है। यानी एक सेकंड में गुजरा आवेश ही धारा है। एक एम्पियर का मतलब एक कूलॉम प्रति सेकंड। याद रखिए, परंपरागत धारा की दिशा इलेक्ट्रॉनों के बहाव के उलट मानी जाती है। धारा नापने वाला यंत्र एमीटर है, जो परिपथ में श्रेणीक्रम में लगता है।

ओम का नियम: तीन अक्षर और एक शर्त

V = I × R — यही ओम का नियम है। V वोल्ट, I एम्पियर और R ओम में रखा जाता है। पर एक शर्त है: तापमान स्थिर रहे। तापमान बढ़ते ही धातु का प्रतिरोध बदल जाता है और सीधा अनुपात टूट जाता है। V को Y अक्ष पर और I को X अक्ष पर रखें तो सीधी रेखा मिलती है; उसकी ढाल प्रतिरोध बताती है।

प्रतिरोध किन चीजों पर निर्भर करता है

तार का प्रतिरोध लंबाई, मोटाई और पदार्थ तीनों से तय होता है। सूत्र है R = ρL ÷ A। लंबाई दोगुनी करें तो प्रतिरोध दोगुना, क्षेत्रफल दोगुना करें तो प्रतिरोध आधा। ρ प्रतिरोधकता है, जो तांबे में कम और नाइक्रोम में ज्यादा होती है; इसीलिए हीटर का तार नाइक्रोम का बनता है।

श्रेणी और समानांतर में फर्क

श्रेणीक्रम में हर जगह धारा एक जैसी रहती है और वोल्टेज बँट जाता है। कुल प्रतिरोध R = R₁ + R₂ + R₃ होता है। समानांतर क्रम में हर शाखा पर वोल्टेज समान रहता है और धारा बँट जाती है। वहाँ 1/R = 1/R₁ + 1/R₂ लगता है। 10 और 20 ओम समानांतर में जोड़ें तो कुल लगभग 6.67 ओम बैठता है, दोनों से कम। घर की वायरिंग समानांतर में होती है, ताकि एक बल्ब बंद होने पर बाकी चलते रहें।

बल्ब की चमक और बिजली का बिल

शक्ति के तीन रूप याद रखिए — P = VI, P = I²R और P = V²/R। जिसमें जो दिया हो, वही चुन लीजिए। बिजली का बिल ऊर्जा पर बनता है, शक्ति पर नहीं। ऊर्जा = शक्ति × समय। 100 वाट का बल्ब 10 घंटे जले तो 1 यूनिट यानी 1 किलोवाट-घंटा खपत होगी। तार में गर्मी H = I²Rt से पैदा होती है, यही हीटिंग प्रभाव है।

घर की वायरिंग: लाइव, न्यूट्रल और अर्थ

घरेलू परिपथ में लाइव धारा लाता है, न्यूट्रल वापस ले जाता है और अर्थ सुरक्षा के लिए होता है। फ्यूज लाइव तार में लगाया जाता है, ताकि गड़बड़ी होने पर परिपथ पहले ही टूट जाए। शॉर्ट सर्किट या ओवरलोड में धारा बढ़ती है और फ्यूज का पतला तार पिघलकर रास्ता रोक देता है। धातु के शरीर वाले उपकरणों में अर्थ तार जरूरी है, वरना करंट लग सकता है।

टेस्ट में किन सवालों पर पकड़ बनाएं

इकाई बदलने वाले सवाल, V-I ग्राफ, श्रेणी-समानांतर, शक्ति का सूत्र और फ्यूज — इन पाँच जगहों से हर साल सवाल आता है। गणना से पहले इकाई बदलिए। मिलीएम्पियर को एम्पियर और वाट को किलोवाट में बदले बिना जोड़-घटाव मत कीजिए।

0

भौतिकी (PHYSICS) विधुत धारा | 85 महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न | Online Test

1 / 85

1) आवेश के प्रवाह की दर को क्या कहते हैं ?

2 / 85

2) विद्युत धारा का SI मात्रक क्या होता है ?

3 / 85

3) जिससे विद्युत धारा प्रवाहित होती है उसे क्या कहते हैं ?

4 / 85

4) जिससे विद्युत धारा प्रवाहित नहीं होती है उसे क्या कहते हैं ?

5 / 85

5) इलेक्ट्रॉन पर कौन सा आवेश होता है ?

6 / 85

6) प्रोटॉन पर कौन सा आवेश होता है ?

7 / 85

7) न्यूट्रॉन पर कौन सा आवेश होता है ?

8 / 85

8) विद्युत शक्ति का SI मात्रक क्या होता है ?

9 / 85

9) ऊर्जा का SI मात्रक क्या होता है ?

10 / 85

10) विद्युत विभव का SI मात्रक क्या होता है ?

11 / 85

11) विद्युत विभवांतर का SI मात्रक क्या होता है ?

12 / 85

12) बैट्री से किस प्रकार की धारा प्रवाहित होती है ?

13 / 85

13) परिपथ में विद्युत धारा किससे मापी जाती है ?

14 / 85

14) ऐमीटर का प्रतिरोध होता है ?

15 / 85

15) परिपथ में विभवांतर किससे मापा जाता है ?

16 / 85

16) रियोस्टेट का क्या कार्य है ?

17 / 85

17) ऐमीटर को विद्युत परिपथ में किस क्रम में जोड़ा जाता है ?

18 / 85

18) वोल्टमीटर को विद्युत परिपथ में किस क्रम में जोड़ा जाता है ?

19 / 85

19) ओम के नियम में किसका मान अचर होता है ?

20 / 85

20) किसी तार में विद्युत धारा प्रवाहित होने पर गतिशील कण कौन होते हैं ?

21 / 85

21) इलेक्ट्रॉन पर आवेश कितना होता है ?

22 / 85

22) विद्युत आवेश का SI मात्रक क्या होता है ?

23 / 85

23) जूल/कूलॉम किसके बराबर होता है ?

24 / 85

24) निम्न में से किसमें धन (+) या ऋण (−) आवेश नहीं होता है ?

25 / 85

25) विद्युत धारा उत्पन्न करने वाली युक्ति को क्या कहते हैं ?

26 / 85

26) किलोवाट घंटा किसका मात्रक होता है ?

27 / 85

27) विद्युत बल्ब का तंतु किसका बना होता है ?

28 / 85

28) विद्युत हीटर में किस तार का प्रयोग किया जाता है ?

29 / 85

29) विद्युत इस्त्री में किस तार का प्रयोग किया जाता है ?

30 / 85

30) विद्युत बल्ब में कौन सी गैस भरी जाती है ?

31 / 85

31) विद्युत फ्यूज किससे बना होता है ?

32 / 85

32) विद्युत फ्यूज किस प्रभाव पर कार्य करता है ?

33 / 85

33) प्रतिरोध का SI मात्रक क्या होता है ?

34 / 85

34) प्रतिरोधकता का SI मात्रक क्या होता है ?

35 / 85

35) परमाणु के नाभिक में क्या उपस्थित होता है ?

36 / 85

36) निम्न में से कौन विद्युतरोधी पदार्थ है ?

37 / 85

37) उदासीन तार का रंग कैसा होता है ?

38 / 85

38) गर्म (फेज) तार का रंग कैसा होता है ?

39 / 85

39) किसी विद्युत तार के सतत बंद पथ को क्या कहा जाता है ?

40 / 85

40) कार्य करने की क्षमता को क्या कहते हैं ?

41 / 85

41) ऊष्मा और विद्युत का सबसे अच्छा चालक कौन होता है ?

42 / 85

42) परिपथ की सुरक्षा के लिए किस युक्ति का प्रयोग होता है ?

43 / 85

43) निम्न में से कौन विद्युत का सुचालक है ?

44 / 85

44) 1 वोल्ट कहलाता है ?

45 / 85

45) एक HP (अश्व शक्ति) बराबर होता है ?

46 / 85

46) धारा में आवेश रहते हैं ?

47 / 85

47) किसी कुंडली का प्रतिरोध ज्ञात करने का सूत्र है ?

48 / 85

48) किसी चालक का प्रतिरोध निर्भर करता है ?

49 / 85

49) धातु का ताप बढ़ाया जाए तो उसका प्रतिरोध ?

50 / 85

50) उपधातु का ताप बढ़ाया जाए तो उसका प्रतिरोध ?

51 / 85

51) लंबाई बढ़ने से तार का प्रतिरोध ?

52 / 85

52) निम्न में से किसका अर्थ जल होता है ?

53 / 85

53) किसी परिपथ का वह गुण जो विद्युत ऊर्जा को ऊष्मा में बदल देता है, कहलाता है ?

54 / 85

54) शुष्क सेल में ऋण इलेक्ट्रोड किसका बना होता है ? [2020AII]

55 / 85

55) एक इलेक्ट्रॉन पर आवेश होता है ? [2021AII]

56 / 85

56) एक माइक्रोएम्पियर के तुल्य कितनी विद्युत धारा होगी ?

57 / 85

57) निम्नलिखित पदार्थों में चालक कौन है ? [2024AI]

58 / 85

58) धात्विक चालक का गुण पदार्थ के अंदर किस कण की गति पर आश्रित है ? [2024AII]

59 / 85

59) निम्नांकित में कौन-सा कथन सत्य है ? [2022AI]

60 / 85

60) 1 वोल्ट = ? [2016AI, 2022AI]

61 / 85

61) किसी वोल्टमीटर के स्केल पर 0V और 1V के बीच 20 विभाजन चिह्न हैं, तो उसका अल्पतमांक है ? [2018AII]

62 / 85

62) एक ऐमीटर के शून्य (0) तथा 2A अंकों के बीच 20 विभाग हैं। ऐमीटर का अल्पतमांक क्या है ? [2023AI]

63 / 85

63) सेल का विद्युत वाहक बल है ? [2023AII]

64 / 85

64) किसी चालक के छोरों के बीच विभवांतर V, प्रतिरोध R एवं प्रवाहित धारा I के बीच संबंध है ? [2014AII]

65 / 85

65) एक विद्युत हीटर की कुंडली जिसका प्रतिरोध 55 Ω है, 220 V के स्रोत से कितनी धारा लेगी ? [2014C]

66 / 85

66) किसी कुंडली का प्रतिरोध ज्ञात करने का सूत्र है ? [2011A, 2016AI]

67 / 85

67) निम्न में से कौन-सा संबंध सत्य है ? [2019AII]

68 / 85

68) ओम का नियम है ? [2021AI]

69 / 85

69) एक विद्युत बल्ब के तंतु का प्रतिरोध 1200 ओम है। यह 220 वोल्ट के स्रोत से कितनी धारा लेगा ? [2024AI]

70 / 85

70) निम्नांकित में कौन-सा कथन सत्य है ? [2024AI]

71 / 85

71) प्रतिरोध का मान बढ़ाने के लिए प्रतिरोधकों को किस क्रम में जोड़ना चाहिए ? [2023AI]

72 / 85

72) निम्नलिखित में से किस धातु से सोलर सेल बना होता है ? [2023AII]

73 / 85

73) विद्युत प्रतिरोध के कारण चालक में क्या उत्पन्न होता है ?

74 / 85

74) समांतर क्रम में संयोजित प्रतिरोधों की संख्या घटने के बाद कुल प्रतिरोध ? [2019AI]

75 / 85

75) एक विद्युत सेल से धारा प्राप्त करने पर इसके सिरों के बीच विभवांतर का मान होता है ? [2022AI]

76 / 85

76) जब एक से अधिक प्रतिरोधक श्रेणीक्रम में जुड़े हों तब कौन-सी भौतिक राशि उनमें समान रहती है ? [2022AII]

77 / 85

77) यदि कई प्रतिरोध समानांतर क्रम में हों, तो उनका समतुल्य प्रतिरोध होगा ? [2023AI]

78 / 85

78) 1 जूल का मान होता है ? [2021AI]

79 / 85

79) एक यूनिट विद्युत ऊर्जा का मान है ? [2021AII]

80 / 85

80) किलोवाट/घंटा किसकी इकाई है ? [2021AII]

81 / 85

81) विद्युत बल्ब में कौन-सी गैस भरी रहती है ? [2021AII]

82 / 85

82) विद्युत फ्यूज विद्युत धारा के किस प्रभाव पर कार्य करता है ? [2011A, 2014AII, 2016AI, 2021AII]

83 / 85

83) विद्युत बल्ब के फिलामेंट का द्रव्य होता है ? [2023AII]

84 / 85

84) विद्युत ऊर्जा का व्यापारिक मात्रक क्या है ? [2019AI]

85 / 85

85) निम्नलिखित में कौन-सा मात्रक वाट (W) के बराबर होता है ? [2022AI]

रिजल्ट के बाद करने वाला काम

गलत सवालों का सूत्र और इकाई अलग कॉपी में लिखिए। दो दिन बाद टेस्ट दोबारा दीजिए। स्कोर न बढ़े तो किताब का वही पन्ना पढ़िए, फिर टेस्ट दीजिए।

आगे काम आने वाले विषय

  • बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की तैयारी कैसे करें: 90%+ मार्क्स लाने का सीक्रेट फॉर्मूला — 90%+ जादू से नहीं आते। पहले सिलेबस खत्म करें, फिर हर हफ्ते मॉक टेस्ट और हर गलती की अलग एंट्री।
  • BSEB 10th Math की तैयारी कैसे करें? इन चैप्टर्स को कभी न छोड़ें — गणित में रोज का अभ्यास जरूरी है। बहुपद, वास्तविक संख्या और त्रिकोणमिति के सवाल न छोड़ें।
  • बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में कॉपी कैसे लिखें ताकि पूरे नंबर मिलें? — उत्तर छोटा रखें, मुख्य शब्द रेखांकित करें और जहाँ बने वहाँ डायग्राम दें।
  • आखिरी 1 महीने में बिहार बोर्ड 10वीं का रिवीजन करने का सही तरीका — आखिरी महीने में नया विषय न उठाएँ। नोट्स, पुराने प्रश्नपत्र और गलतियों वाली कॉपी ही दोहराएँ।
  • BSEB Class 10: साइंस में डायग्राम और रिएक्शंस याद रखने की आसान ट्रिक्स — डायग्राम को लेबल सहित तीन बार हाथ से बनाएँ और रिएक्शन को कहानी की तरह याद करें।
हमारा यूट्यूब चैनलLINK
हमारा टेलीग्राम ग्रुपJOIN
हमारा व्हाट्सएप ग्रुपJOIN

विज्ञान के पुराने सवालों की प्रैक्टिस यहाँ और परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी इस पोस्ट में मिल जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top